बिहार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को बड़ी सौगात, पटना से शुरू की गईं 17 नई ट्रेनें

सब तक एक्सप्रेस संवाददाता | पटना, बिहार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद गिरधारी यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के रेलवे नेटवर्क में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद राज्य में लगभग 1,900 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हुआ है और वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का रेलवे बजट बिहार के लिए स्वीकृत किया गया है।

रेल मंत्री के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा बिहार को यात्री सुविधा, तेज रफ्तार ट्रेनें और कनेक्टिविटी में मजबूती देने के लिए 13 वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक नमो भारत रैपिड रेल का संचालन शुरू किया गया है।

 

इसके अलावा, पटना से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए कुल 17 नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया है। पत्र के साथ इन ट्रेनों की सूची भी साझा की गई है:

 

  1. सहरसा – आनंद विहार एक्सप्रेस (15529/15530)
  2. मालदा टाउन – आनंद विहार एक्सप्रेस (13429/13430)
  3. पटना – बैंगलोर प्रीमियम एक्सप्रेस (22353/22354)
  4. जयनगर – लोकमान्य तिलक जनसाधारण एक्सप्रेस (15547/15548)
  5. नाहरलगुन – नई दिल्ली एक्सप्रेस (22411/22412)
  6. पटना – मुंबई सीएसटीएम सुविधा एसी एक्सप्रेस (22355/22356)
  7. अगरतला – आनंद विहार एक्सप्रेस (14019/14020)
  8. पटना – बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस (22913/22914)
  9. अगरतला – आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस (20501/20502)
  10. मधुपुर – आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (12235/12236)
  11. पटना – बनासवाड़ी हमसफर एक्सप्रेस (22353/22354)
  12. आनंद विहार – मधुपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22465/22466)
  13. आनंद विहार – मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस (22459/22460)
  14. गोड्डा – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (22311/22312)
  15. लोकमान्य तिलक – सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (11015/11016)
  16. राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362)
  17. बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15567/15568)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार रेलवे के माध्यम से बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सब तक एक्सप्रेस के लिए पटना से रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button