उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

मृतक आश्रित ज्योति को मिला दो लाख रुपये का बीमा चेक

केनरा बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कैंसर से मृत खाताधारक के परिवार को दी सहायता

🖊️ वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक आश्रित परिवार को बीमा राशि प्रदान की गई। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज एवं शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास ने संयुक्त रूप से मृतक आशुतोष कुशवाहा की पत्नी ज्योति निवासी रामगढ़ को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु की भरपाई धन से संभव नहीं है, लेकिन सरकार की बीमा योजनाएं ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहारा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक में बीमा अवश्य कराएं।
शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास ने बताया कि आशुतोष कुशवाहा बैंक के खाताधारक थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराया था। उनके निधन के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके आश्रित को बीमा राशि प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि यह राशि गरीब परिवार के लिए बड़ी सहायता साबित होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। साथ ही बैंक ग्राहकों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए शाखा में संपर्क करने की सलाह दी।
इस दौरान सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!