उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

चंदिया थाना क्षेत्र में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

पहचान अज्ञात, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ उमरिया – राहुल शीतलानी
उमरिया। चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नोगजा मार्ग पर बनी एक पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!