किसानों को छाता बांटकर सरकार पर बरसे मोर्चा संयोजक, गड़बड़ी पर दी आंदोलन की चेतावनी
मंडी समिति में किसानों को धूप से बचाव के लिए छाता वितरण, गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

सब तक एक्सप्रेस।रिपोर्ट: क्षितिष चतुर्वेदी।
जनपद मुख्यालय स्थित बड़े क्रय केंद्र मंडी समिति में आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के बीच छाता वितरण किया। इस दौरान मोर्चा के संयोजक ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
मोर्चा की ओर से पारंपरिक किसान भाईयों और अन्नदाताओं को तेज धूप से बचाने के लिए छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर संयोजक ने कहा कि सरकार की नीतियां केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं और जमीनी स्तर पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मर रजिस्ट्री और खसरा सत्यापन के नाम पर किसानों को काफी परेशान किया गया, जिसके चलते 70 से 80 प्रतिशत किसानों को मजबूरी में 20 से 21 रुपये प्रति किलो के भाव पर अपना गेहूं बिचौलियों को बेचना पड़ा।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी किसानों का गेहूं खरीद कर लिया नहीं गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
कार्यक्रम में रामयश मौर्य, दिलीप पटेल, रमेश कुशवाहा, चरनजीत कहार, बेचू बियार, संतोष पटेल, विजय यादव, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, अरविंद चौहान, सूरज कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



