उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

यूपी में आईएएस-आईपीएस अफसरों के बड़े तबादलों की आहट, देर रात जारी हो सकती है सूची

मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन, प्रमुख सचिव नियुक्ति के अवकाश पर जाने से पहले सूची जारी होने की चर्चा

लखनऊ | संवाददाता, सब तक एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तबादला सूची को लेकर मंथन किया गया है और देर रात तक सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रमुख सचिव नियुक्ति के अवकाश पर जाने से पहले तबादला सूची जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाया, जहां संभावित तबादलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में एसीएस स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की भी मुख्यमंत्री आवास पर मौजूदगी की चर्चा है।
सूत्रों का कहना है कि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची लगभग अंतिम रूप ले चुकी है और इसे किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
गौरतलब है कि यह तबादले करीब एक सप्ताह पहले प्रस्तावित थे, लेकिन जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के चलते प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया था। अब आंदोलन समाप्त होने के बाद तबादला प्रक्रिया ने फिर से गति पकड़ ली है।
हालांकि, शासन की ओर से अभी तक तबादला सूची को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या आदेश जारी नहीं किया गया है। सूची जारी होने के बाद ही तबादलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!