उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसोनभद्र

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बिना कहीं जाए मुख्यालय स्तर से होगा बदलाव, जून से पोस्टपेड सिस्टम पर मिलेगा बिल

सोनभद्र। ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए आरडीएसएस योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने के निर्देश जारी किए हैं।
अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली उपयोग करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलाव मुख्यालय स्तर से आरएमएस बैकएंड के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
मई 2026 की डिजिटल बिलिंग का बिल जून माह में पोस्टपेड प्रणाली के तहत जारी किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए सीधे मोबाइल पर भेजी जाएगी। विभाग की ओर से हर महीने 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
यदि नेटवर्क समस्या के कारण मीटर की ऑटोमैटिक रीडिंग नहीं मिलती है तो विभागीय कर्मचारी घर जाकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। साथ ही अब नए बिजली कनेक्शन भी स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे।
विभाग ने बकाया भुगतान को आसान बनाने के लिए किस्तों की सुविधा भी दी है। घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के पुराने बकाए को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, पहले जमा की गई सिक्योरिटी राशि जून से अगले चार महीनों के बिलों में समायोजित की जाएगी।
बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। शिकायतों के समाधान और सहायता के लिए विभाग की ओर से विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!