बिजनेस

रेत-कोयला कारोबार से पावर प्लांट तक, Adani Power ने JP Group की बड़ी संपत्ति पर किया कब्जा

मुंबई: Adani Power ने जयप्रकाश समूह की बड़ी संपत्तियों का अधिग्रहण करते हुए ऊर्जा क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी ने Jaiprakash Power Ventures में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश का 180 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट खरीदने का फैसला किया है।

करीब 4,193 करोड़ रुपये की इस डील में रेत खनन, कोयला खनन और सीमेंट ग्राइंडिंग से जुड़ी संपत्तियां भी शामिल हैं। यह सौदा कर्ज में डूबी Jaiprakash Associates के रेजोल्यूशन प्लान का हिस्सा है।

अदाणी पावर ने कहा कि अधिग्रहण से कंपनी का प्रोडक्शन पोर्टफोलियो मजबूत होगा और उसे विविध ऊर्जा संपत्तियों तक पहुंच मिलेगी।

डील के तहत कंपनी ने JPVL में हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग 2,993.6 करोड़ रुपये का समझौता किया है। वहीं 1,200 करोड़ रुपये में चर्क थर्मल पावर प्लांट खरीदा जाएगा।

गौरतलब है कि NCLT ने मार्च 2026 में अदाणी समूह के 14,535 करोड़ रुपये के रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। इस योजना को अधिकतर कर्जदाताओं का समर्थन मिला था।

बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला। Jaiprakash Power Ventures के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!