उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

फतेहपुर में वाहन यार्ड में भीषण आग, 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख

मलवां थाना क्षेत्र के सौरा स्थित यार्ड में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सौरा स्थित वाहन यार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यार्ड में खड़ी कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। घटना में करीब 40 से ज्यादा छोटी-बड़ी गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यार्ड में फाइनेंस कंपनियों द्वारा जब्त किए गए वाहन खड़े थे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!