उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र में तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय बने : संदीप मिश्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किया पौधरोपण का संकल्प, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम के पौधे हाथ में लेकर पौधरोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संदीप मिश्र ने जनपदवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोनभद्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जनपद की खनिज संपदा के दोहन से प्राप्त होने वाली खनन निधि का सदुपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि सोनभद्र में एक तेंदुआ सफारी का निर्माण कराया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा। इसके अलावा जनपद में एक कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि एवं वानिकी संबंधी शिक्षा और तकनीक का लाभ मिल सके तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

मोर्चा संयोजक ने यह भी कहा कि विंध्य पर्वत क्षेत्र को अडानी समूह को दिए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को सौंपा गया।

कार्यक्रम में विंदू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, राजेश पनिका, संजय बियार, धीरज कनौजिया, अमन पासवान, शंभू हरिजन, नगेंद्र धागर, विकास पटेल, राजू मौर्य, दिनेश यादव, प्रमोद तिर्की, राजू पासवान, शोभावती बिंद, पिंकी बियार, बासमती चेरो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!