उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

बकरी को चारा डालने गई थी महिला, मलबे में दबकर बकरी की मौत

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को कच्ची दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के दौरान महिला मलबे में दब गई, जबकि उसकी बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला घर के पास बंधी बकरी को चारा डालने गई थी। इसी दौरान अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए महिला को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मलबे में दबने से बकरी की मौत हो गई।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी, जिसके अचानक गिर जाने से यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!