अंतरराष्ट्रीय

हूती हमलों के बाद सऊदी अरब का पलटवार, यमन में ताबड़तोड़ बमबारी; बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

रियाद, सऊदी अरब

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को हूती की ओर से सऊदी अरब के हार्मिस मुशैत और उसके आसपास के तीन शहरों पर हमले किए गए। हमलों के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया, जिसे बाद में हटा लिया गया।

हमलों को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, हूती की कार्रवाई में सऊदी अरब के कुछ तेल प्रतिष्ठानों और एक सैन्य अड्डे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, सऊदी अरब ने नुकसान की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। हमले के बाद संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की निगरानी तेज कर दी।

यमन में जवाबी कार्रवाई

हूती हमलों के बाद मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात यमन में जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई। सऊदी अरब समर्थित सुरक्षा बलों ने हूती के नियंत्रण वाले इलाकों में उसके ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई से यमन और सऊदी अरब के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब यमन में हूती और उसके विरोधी पक्षों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। सऊदी अरब पहले भी यमन में सैन्य और सुरक्षा गतिविधियों में शामिल रहा है।

भारत ने जताई चिंता

भारत ने सऊदी अरब के नागरिक ठिकानों पर हुए हूती हमलों की निंदा की है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की है। भारत का जोर नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर रहा है।

पाकिस्तान ने दी सख्त चेतावनी

इसी बीच पाकिस्तान ने हूती को सऊदी अरब पर हमले रोकने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान का कहना है कि यदि सऊदी अरब पर हमले जारी रहते हैं तो सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच सैन्य सहयोग सक्रिय हो सकता है।

इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि हूती और सऊदी समर्थित बलों की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!