BCCI के साथ काम करने का सुनहरा मौका, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में निकली वैकेंसी; जानें पद और आवेदन का तरीका

बेंगलुरु, कर्नाटक
बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। BCCI ने बेंगलुरु स्थित अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक महत्वपूर्ण पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड ने Head – Sports Science & Medicine पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
चयनित उम्मीदवार को BCCI के एलीट क्रिकेट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े कार्यक्रमों में स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन सेवाओं की रणनीतिक और संचालन संबंधी जिम्मेदारी संभालनी होगी। यह पद भारतीय क्रिकेट के हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्या होगी जिम्मेदारी?
इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय टीम से जुड़े प्रमुख परफॉर्मेंस स्टाफ के साथ समन्वय करना होगा। इसमें Head of Physiotherapy (CoE), Head of Physiotherapy – Team India, Head of Strength & Conditioning (CoE) और Head of Strength & Conditioning – Team India का प्रबंधन शामिल होगा।
इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को भारतीय खिला



