उमरियामध्य प्रदेश

उमरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

उमरिया ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी, सब तक एक्सप्रेस

उमरिया जिले में शनिवार दोपहर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए, जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहला हादसा नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत धनवार गांव के आगे पुलिया के पास हुआ, जहां नीलू पिता श्यामलाल बैगा (उम्र 25 वर्ष) नोरोज़ाबाद-निपनिया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दूसरा हादसा ताला मार्ग पर बरबसपुर के समीप हनुमान मंदिर के पास हुआ। यहां धमोखर निवासी रमेश पिता मंगल बैगा (उम्र 24 वर्ष) अपनी पत्नी दुर्गी बैगा के साथ पाली गिजरी जा रहे थे, तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। उन्हें भी स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!