उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट — एडीएम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

शाहजहांपुर, संवाददाता। लगातार बारिश और दूनी बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के चलते जनपद में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर व राजस्व स्टाफ के साथ मिलकर गर्रा नदी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया।

एडीएम ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को दूनी बैराज से 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से गर्रा नदी का जलस्तर 147.300 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटर पर है। यानी फिलहाल नदी का जलस्तर लगभग 1.5 मीटर नीचे है। बीती रात 12 बजे के बाद से जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ी है।

वर्तमान में तिलहर तहसील के खुदागंज क्षेत्र के चित्आबोधि और बुनड्डा गांव में पानी बढ़ रहा है। हालांकि, बिसलपुर और पीलीभीत क्षेत्र में जलस्तर घटने लगा है। एडीएम ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जबकि रामगंगा नदी में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक तहसील कलान में 1300 राशन किट और तहसील जलालाबाद के कसारी गांव में 500 राहत किट वितरित किए गए हैं। राहत कार्यों के लिए 40 नावें और 12 मोटरबोट लगातार संचालित हैं। साथ ही राहत शिविर और बाढ़ चौकियां सक्रिय रखी गई हैं।

एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड टीम भी मौके पर तैनात है। एडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और 24 घंटे निगरानी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!