मौसम अपडेट

मुंबई में जुलाई के बारिश का नया रिकॉर्ड; आज भी रेड अलर्ट, स्कूल और कॉलेज बंद।

मुंबई में जुलाई की बारिश ने तोड़ा नया रिकॉर्ड; आज भी रेड अलर्ट, स्कूल और कॉलेज बंद

मुंबई, 27 जुलाई:
गुरुवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद BMC ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है।

बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जुलाई 2020 में बने 1,502.6 मिमी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 1,512.7 मिमी बारिश दर्ज की है, जो जुलाई महीने में अब तक का नया रिकॉर्ड है। यह बारिश जुलाई 2005 की उस भीषण बारिश की याद दिलाती है, जब एक ही दिन में 944 मिमी बारिश हुई थी। उस महीने कुल 1,454.4 मिमी बारिश हुई थी, जो वर्तमान रिकॉर्ड से 58 मिमी कम थी।

इस साल मानसून की शुरुआत 25 जून को घोषित हुई थी, और एक महीने के भीतर मुंबई ने 2,000 मिमी का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले, IMD की सांताक्रूज़ वेधशाला ने यह रिकॉर्ड 22 जुलाई 2021 को 52 दिनों में पार किया था। मुंबई की वार्षिक औसत बारिश 2,318 मिमी है।

कुलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं में क्रमशः 124.8 मिमी और 124 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिर्फ 12 घंटों में शहर में त्रि-अंकीय बारिश दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई को मुंबई ने पहला 1,000 मिमी बारिश का आंकड़ा छुआ, और अगले पांच दिनों में दूसरा 1,000 मिमी का आंकड़ा पार कर लिया।

आज भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी है। पहले IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन बाद में अपडेट देकर इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया। इस परिस्थिति को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज 27 जुलाई 2023 को महानगरपालिका, सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button