उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसोनभद्र

कार्तिक पूर्णिमा पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाई गई देव दीपावली — क्षेत्र में गूंजा हर-हर महादेव

ब्यूरो चीफ सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र।
आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पटना प्रांगण में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का आशीर्वाद लेकर देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि त्रिपुरासुर का वध कर जब भगवान शंकर ने संसार में शांति और धर्म की स्थापना की थी, उसी स्मृति में देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटना सिवाला स्थित महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी कार्यकर्ता घाघर नदी के तट पर पहुंचे — जिसे सोनभद्र के किसानों की “जीवनदायिनी नदी” कहा जाता है — जहां दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में अमरनाथ चेरो, रामसेवक पाल, सिद्धनाथ चौबे, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, नागेन्द्र धागर, सतेन्द्र धागर, रामयस खरवार, दिनेश चेरो, शुभम, शिवपूजन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे घाट क्षेत्र में दीपों की रौशनी और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!