उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 29 कराटे खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 9 नवंबर को होगी प्रथम रे कप प्रतियोगिता

सब तक एक्सप्रेस न्यूज | उदयपुर

उदयपुर। परशुराम चौराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 29 खिलाड़ी आगामी 9 नवंबर को एमपीयुएटी कैंपस के इंडोर हॉल में आयोजित होने वाली प्रथम रे कप कराटे प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में एकेडमी के बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसई पंकज चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में करण मेनारिया और पुनीत मेनारिया जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

बालिका वर्ग से भाग लेने वाली खिलाड़ी

युवाक्षी देवड़ा, दिक्षु चौधरी, हरिका यादव, तन्वी पंड्या, अर्पिता शर्मा, दिया मेनारिया, आरुषि तावड़, प्लाक्षा विश्नोई, अक्षिता वर्मा, तन्वी गुर्जर, उमा सुथार, लक्षिता सुथार और लक्षिता सालवी।

बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ी

भव्यांश मेनारिया, जयांश मेनारिया, सूर्यांश नागदा, अथर्व नागदा, संयम पटेल, आराध्य चौधरी, ऋषभ मोग, युवान पालीवाल, दिलीप सिंह सारंगदेवोत, प्रिंस चौधरी, सक्षम नागदा, उत्कर्ष मेनारिया, भव्यांशु सिंह, हीत वर्मा, कार्तिक धींग और मुकुंद पटेल।

टीम के कोच भावेश चौधरी और दिविज सोलंकी खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।

— सब तक एक्सप्रेस न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!