उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

डीपीएस उदयपुर की छात्रा कृषि चौधरी ने किया कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में उदयपुर शहर में प्रथम स्थान

सब तक एक्सप्रेस न्यूज | उदयपुर

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की मेधावी छात्रा कृषि चौधरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए सितंबर 2025 में आईसीएआई द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा में उदयपुर शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कृषि, डीपीएस उदयपुर की कक्षा 4 से नियमित छात्रा रही हैं। सत्र 2024-25 में वाणिज्य संकाय की छात्रा कृषि ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान पहले ही बढ़ाया था। उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय ने उन्हें ‘एकैडमिक एक्सीलेंस छात्रवृति’ प्रदान कर प्रोत्साहित किया था।

अपनी सफलता पर कृषि ने कहा कि उनकी उपलब्धि उनके माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया और उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने कृषि और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

— सब तक एक्सप्रेस न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!