राष्ट्रीय

सीडीएस अनिल चौहान ने रक्षा अनुसंधान और विकास पर दिया जोर, एमएसएमई के योगदान को लेकर कही ये बात

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को अनुसंधान और विकास पर जोर दिया। मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने रक्षा निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी क्षेत्र और एमएसएमई के योगदान पर प्रकाश डाला।

HighLights

  1. दिन भर चले सत्र में भविष्य के युद्धों के लिए आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई
  2. सत्र में विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया

रक्षा में आत्मनिर्भरता और भविष्य के युद्ध के लिए रक्षा उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाना विषय पर ब्रेनस्टार्मिंग सेशन 2.0 का आयोजन हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यू आइडीएस) द्वारा सोसाइटी आफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!