उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजफतेहपुरराज्यलखनऊ

वार्षिक निरीक्षण में एसपी अनूप सिंह के सख्त तेवर, शस्त्रागार से RTC बैरक तक चला सघन चेकिंग अभियान

सब तक एक्सप्रेस – फतेहपुर
संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। रविवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण कर पूरे स्टाफ को चौकन्ना कर दिया। एसपी ने शस्त्रागार, वर्दी स्टोर, परिवहन शाखा, RTC बैरक और भोजनालय तक सभी महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन मुआयना किया।

शस्त्रागार में असलहों की साफ-सफाई, रख-रखाव और सुरक्षा प्रबंध की जांच करते हुए उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक सहित संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद एसपी ने फील्ड यूनिट, DCR, परिवार परामर्श केंद्र, महिला सम्मान कोष और महिला अपराध अनुश्रवण इकाई का विस्तृत निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यप्रवाह और जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए उन्होंने प्रभारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में एसपी अनूप सिंह ने स्पष्ट कहा कि “स्वच्छ परिसर, मजबूत व्यवस्था और अनुशासन ही प्रभावी पुलिसिंग की रीढ़ है।”
उन्होंने सभी शाखाओं को मानक के अनुरूप सुधार तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!