उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीतापुर में चली गोली, महिला घायल — क्षेत्र में मचा हड़कंप

सब तक एक्सप्रेस के लिए प्रमुख खबर

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र के खेदरापुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली विवाद के बीच चली गोली ने एक महिला को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक से उछली कीचड़ को लेकर हुए विवाद में कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रदीप नामक युवक ने गोली चला दी, जो महिला के पैर में लग गई। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश जारी है और पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!