उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेशमन की बातराज्यराष्ट्रीय

उमरिया में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, समाजहित में विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

सब तक एक्सप्रेस | उमरिया | ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 30 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। उमरिया जिले के बिकटगंज वार्ड नं. 18, बूथ क्रमांक 132 पर कार्यकर्ताओं ने एक साथ जुटकर रेडियो और समाचार चैनलों के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार सुने।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश समाजहित और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणादायक हैं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि पीएम के विचारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!