छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से दी गई। इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है

मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मिलेगी सेवा
यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन सेवा सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी।

‘तुरंत स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित’
मुख्यमंत्रीसाय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उनकी पहल पर विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए अनेक योजनां शुरू की गई हैं।

प्रगति पर मेडिकल कॉलेज और 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल

उन्होंने बताया कि कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज और 50 बिस्तर वाला मातृ एवं शिशु अस्पताल, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रगति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!