उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बने जॉय बनर्जी

सब तक एक्सप्रेस।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय, 01 तालकटोरा रोड पर एक सादे समारोह में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम मनोनयन किए गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा सांसद के दिशा-निर्देश तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.के. बाजपाई की संस्तुति पर जॉय बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं पटेल अशोक कुमार विश्वास को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश (मध्य) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह मनोनयन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त भूपेंद्र सिंह वोहरा को राष्ट्रीय सचिव तथा कमल सिंह को प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के पद पर मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ के तहत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबनम खान ने सुमिता बनर्जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), बागेश्वरी भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) उत्तराखंड तथा आराधना रावत को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश (मध्य) के पद पर मनोनीत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन मनोनयनों से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा नए आयामों की ओर अग्रसर होगा।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली हरि प्रकाश, विपिन कुमार, अनिल तंवर, बाबू खान, राजकुमारी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!