उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

आरएलडी कार्यालय में मनाया गया जयंत चौधरी का जन्मोत्सव

सब तक एक्सप्रेस

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ स्थित आरएलडी प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जयंत चौधरी के दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि जयंत चौधरी द्वारा युवाओं, किसानों, कामगारों और व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्य भविष्य के भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का माहौल बना है।
रोहित अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें भंडारा, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण तथा मंदिरों में हवन-पाठ शामिल रहे। इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!