टॉप न्यूज़

संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा

संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, महिला आरक्षण और परिसीमन पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, दिल्ली। संसद के संभावित विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

विधेयकों में संशोधन कर सकती है सरकार

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों में कुछ संशोधन करने पर विचार कर सकती है। महिला आरक्षण के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है।

मंत्रियों को दिल्ली में रहने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में संकेत दिया था कि सरकार जल्द ही संसद का सत्र बुला सकती है। उन्होंने मंत्रियों से अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहने और दिल्ली से बाहर की यात्राएं टालने को कहा था। शुक्रवार की बैठक के संबंध में भी सभी मंत्रियों को सूचना भेजी गई है।

अप्रैल में नहीं मिल पाया था पर्याप्त समर्थन

केंद्र सरकार ने अप्रैल में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके पक्ष में 298 और विरोध में 234 मत पड़े थे। आवश्यक दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका था।

बदले राजनीतिक समीकरणों पर नजर

तृणमूल कांग्रेस के 20 और शिवसेना यूबीटी के छह लोकसभा सदस्यों के राजनीतिक पाला बदलने के बाद राजग का घोषित समर्थन बढ़कर 319 सांसदों तक पहुंच गया है।

संविधान संशोधन के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने में द्रमुक और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। दोनों दलों के पास कुल 30 लोकसभा सदस्य हैं। हालांकि, इन दलों की ओर से सरकार को समर्थन देने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button