अयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नगर निगम में नौकरी का आरोप, जांच की मांग

अयोध्या नगर निगम के प्रकाश विभाग में तैनात कर्मी पर गंभीर आरोप, शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची

सब तक एक्सप्रेस।वासुदेव यादव।
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के प्रकाश विभाग में कार्यरत एक कर्मी पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह आरोप शिकायतकर्ता अरविंद कुमार पुत्र देवी प्रसाद, निवासी चक्रसेनपुर खपरोजा बाजार, अयोध्या ने लगाया है।
शिकायतकर्ता अरविंद कुमार का आरोप है कि राम प्रकाश सैनी ने कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नगर निगम के प्रकाश विभाग में सीढ़ी लाइनमैन के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है और वह पिछले कई वर्षों से इसी पद पर कार्यरत हैं।
पीड़ित पक्ष की ओर से इस संबंध में नगर निगम सहित शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है। अरविंद कुमार का दावा है कि जब संबंधित विद्यालय से प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो विद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप से स्पष्ट किया कि उनके यहां राम प्रकाश सैनी के नाम से न तो कोई पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध है और न ही उनके द्वारा ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
मामले में शिकायतकर्ता के पिता देवी प्रसाद ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने वेतन की रिकवरी कराने और आवश्यक होने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की भी मांग की है।
फिलहाल मामला संबंधित विभागों के संज्ञान में है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!