उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जी’ : मुख्यमंत्री योगी

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बाबू जी’ ने अपने पूरे जीवन में अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री थे। वर्ष 1991 में जब उन्होंने प्रदेश की बागडोर संभाली, उस समय प्रदेश अव्यवस्था, अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकी गतिविधियों से जूझ रहा था। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक शासन की योजनाएं नहीं पहुंच पा रही थीं। ऐसे समय में उन्होंने प्रदेश को सुशासन और विकास की दिशा देने का कार्य किया।
सीएम योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बाबू जी ने रामभक्तों और संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सत्ता की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। सत्ता भले ही चली गई, लेकिन उन्होंने अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति संकल्प से कभी समझौता नहीं किया। उनका कार्यकाल उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी सोच के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह का जन्म किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा और उसे आजीवन अपने जीवन का मंत्र बनाए रखा। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रूप में उन्होंने जो सेवाएं दीं, वे देश और प्रदेश के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।
कार्यक्रम में स्व. कल्याण सिंह के पुत्र व पूर्व सांसद राजवीर सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद सतीश गौतम, मुकेश राजपूत, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, पौत्र एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!