उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सुनीता पटेल दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव राजभवन के सामने स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग भवन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया महानिदेशालय परिवार कल्याण से नामित पर्यवेक्षक डॉ. अमित सिंह और राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अपर महामंत्री डॉ. नरेश उत्तम की देखरेख में कराई गई।
चुनाव में सुनीता पटेल को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजकुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र भारती उपाध्यक्ष, आनंद यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सुनीता पटेल ने कहा कि सेवा नियमावली और कार्यदायित्व से संबंधित फाइल शासन में प्रक्रियाधीन है, जिसे जल्द स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदोन्नति की फाइल आयोग में लंबित है, उसे भी शीघ्र निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नोशनल वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना और रिक्त पदों पर भर्ती उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर संघ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा प्रदीप गौड़ संगठन मंत्री, अभय प्रताप सिंह संयुक्त सचिव और बिपिन बिहारी मिश्र लेखा परीक्षक पद पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए।
संयुक्त निदेशक (प्रशासन) परिवार कल्याण डॉ. अमित सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!