उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में डोर फाउंडेशन द्वारा हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव, सीतापुर:
सीतापुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद की भूमिका को रेखांकित करते हुए महिला थाना एंटी रोमियो प्रभारी पूजा कटियार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी उतना ही जरूरी है, जितना पुस्तकों का महत्व शिक्षा में होता है। वह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में डोर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी एवं समाजसेवी आकाश बजरंगी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, बोरी दौड़ सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मानस मेला अध्यक्ष विषम्भर तिवारी, सर्व समाज संगम अध्यक्ष धीरज पांडे तथा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महासचिव डॉ. आर्या और उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।


डोर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुभित बाजपेयी ने किया। आयोजन के सफल संचालन पर अभिभावकों एवं उपस्थित जनों ने डोर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!