उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में बारिश के बाद शीतलहर और घना कोहरा, अगले कुछ दिन भी रहेगा ऐसा ही मौसम

मंगलवार को बारिश के बाद कानपुर में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। बुधवार सुबह भी शहर में गलन और कम दृश्यता देखी गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान गिरेगा।

 मंगलवार की सुबह बारिश के बाद शहर का मौसम के बदलाव जारी है। इसका असर बुधवार की सुबह भी देखने को मिला। सुबह से ही पूरे शहर में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा पेड़ों से ओस बूंदे भी गिर रही हैं।

बीते दिनों की अपेक्षा गलन बढ़ी हुई है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम है। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जता रहे हैं। मंगलवार को करीब दो घंटे तक 11.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई।

सुबह कोहरा इतना अधिक था कि दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। कई जगहों पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को सुबह गाड़ी चलाने में दिक्कतें हुई। कास्ट और राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य मार्गो पर सुबह गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई। अत्यधिक गोरे के कारण गाड़ियां बहुत धीमी रफ्तार में चलती रही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में वातावरण में नमी के कारण बादल रहेंगे। दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन वह नरम रहेगी। दिन का तापमान गिरेगा। पांच व नौ फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवा गलन को बढ़ाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!