अयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

मतदाता जागरूकता सम्मेलन में वोट की रखवाली का आह्वान

बिना साक्ष्य फार्म-7 स्वीकार करने पर बीएलओ व अधिकारी होंगे दोषी : चौ. लौटनराम निषाद

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ/अयोध्या। गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के मयाबाजार ब्लॉक अंतर्गत आलापुर केवटहिया एवं तारून ब्लॉक के केशरुआ बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र कुमार मांझी एवं रामसूरत निषाद के संयोजकत्व में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी चौधरी लौटनराम निषाद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार मताधिकार है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सभी नागरिकों को समान रूप से वोट का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहन-बेटियों की इज्जत की रक्षा की जाती है, उसी तरह अपने वोट की भी रखवाली करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस पीडीए वर्ग, विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए फार्म-7 का दुरुपयोग कर रहे हैं। जौनपुर, वाराणसी, अमेठी और सुल्तानपुर से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जहां भाजपा पदाधिकारी बीएलओ और सुपरवाइजर पर फार्म-7 स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं।
चौ. निषाद ने स्पष्ट कहा कि बिना उचित दस्तावेज, निवास प्रमाण और साक्ष्य के किसी भी फार्म-7 को स्वीकार न किया जाए। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसे फार्म को स्वीकार करता है तो उसे दोषी माना जाएगा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि फार्म-7 का गलत इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है और इसके जरिए मतदाता की पहचान, अधिकार और संवैधानिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने नाम की जांच करने और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की अपील की।
सम्मेलन को समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगन्नाथ पाल, मयाबाजार ब्लॉक अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद यादव, तारून ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पटेल सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!