
सब तक एक्सप्रेस | खास खबर
सतीश पाण्डेय:सोनभद्र
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2026 को लेकर सभी जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निदेशक, पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध कराए गए सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के अद्यतन आंकड़ों को आयोग के पोर्टल पर शुद्ध रूप से फीड किया जाए।
आयोग को कुछ जनपदों में पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों और पंचायतीराज विभाग से प्राप्त जानकारी में भिन्नता मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपलब्ध सूचनाओं का मिलान कर त्रुटिरहित डाटा जल्द से जल्द पोर्टल पर अपडेट कराया जाए, ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।



