टॉप न्यूजराजस्थान

सारथी यूथ फाउंडेशन ने अनाथ व निराश्रित बच्चों के साथ सेवा दिवस मनाया

सब तक एक्सप्रेस | राजस्थान। संवाददाता – राकेश जैन

सारथी यूथ फाउंडेशन ने रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शुभसवेरा बाल आश्रम में अनाथ और निराश्रित बच्चों को भोजन प्रसादी कर सेवा कार्य का संदेश दिया।

फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 3–4 वर्षों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही है। इनमें गौसेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों की सेवा, संतो की सेवा, तथा अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, दिव्यांगजन व छात्रों की सहायता, वस्त्र वितरण जैसे कई मानवसेवी प्रयास शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान शुभसवेरा बाल आश्रम की ओर से रिछपाल सिंह, मानसिंह और बजरंग शर्मा ने फाउंडेशन के इस कार्य के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा, राधिका कानुंगा, ब्रदीनारायण हर्ष, जसपाल सिंह खालसा, सुरेन्द्र सिंह तोमर, मनोज कानुंगा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

– सब तक एक्सप्रेस

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!