टॉप न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

राज्य वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन, ‘विजन @2047’ पुस्तक का हुआ विमोचन

सब तक एक्सप्रेस | भोपाल। संवाददाता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान निगम की भावी कार्ययोजना को समर्पित ‘विजन @2047’ पुस्तक का विमोचन भी किया, जिसमें वन संपदा के सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और हरित अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, वरिष्ठ वन अधिकारी, विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “राज्य वन विकास निगम ने बीते पांच दशकों में सतत वन प्रबंधन और रोजगार सृजन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। स्वर्ण जयंती वर्ष नई ऊर्जा और नवीन संकल्पों का अवसर है।”

कार्यक्रम के अंतर्गत वन विकास निगम के भविष्य की योजनाओं, नवाचारों और तकनीकी समावेशन पर आधारित तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!