उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलखनऊ

ब्रजेश पाठक बने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के नए सभापति, अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ, सब तक एक्सप्रेस।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा का नया सभापति चुना गया है। वहीं, अरुण कुमार सिंह को राज्य शाखा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय सभा में सर्वसम्मति से ध्वनि मत द्वारा लिया गया।

रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि संस्था का कार्यक्षेत्र बेहद व्यापक है, जो आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, और रोगों के उन्मूलन हेतु जागरूकता जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता जैसे मानवीय मूल्यों को समाज में सशक्त रूप से बढ़ावा देती है।

चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि सभापति पद के लिए ब्रजेश पाठक और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह के नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तावित किए गए।
पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने इस प्रस्ताव पर सभा से समर्थन मांगा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

शाही ने सभा में विगत वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की और संस्था की पारदर्शिता व प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस सोसाइटी की देशभर में 1100 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं, जो विभिन्न मानवीय संकटों में सेवा के लिए समर्पित रहती हैं।

संवाददाता — सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!