उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, योजना को बताया “जेबकतरी की स्कीम”

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन, जांच और मीटर बंद करने की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय
सोनभद्र।जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर किसानों और युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई। मोर्चा के नेता संदीप मिश्र ने स्मार्ट मीटर को “एजुकेटेड जेबकतरों की स्कीम” बताते हुए आरोप लगाया कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रतिनिधि मंडल ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की जांच कराने, साथ ही संबंधित जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता की जांच की भी मांग की। इसके अलावा किसानों के गेहूं की सभी खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गांवों में गरीब किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो जनता की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस दौरान विन्दू प्रसाद खरवार, मुखलाल चेरो, नगेन्द्र धागर, प्रमोद तिरकी, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, विवेक जाटव, धीरज कनौजिया, विक्की पटेल, धीरेन्द्र मौर्य, सर्वेष तिवारी, अनिश पासवान, राहुल विश्वकर्मा, संजय बियार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!