उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमऊराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में 5 की मौत

बेटी की शादी से लौट रहा था परिवार, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। शादी के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव और बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। वाहन में चालक पुरुषोत्तम कुमार और एक अन्य व्यक्ति रविन्द्र यादव भी सवार थे।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2:30 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी नहीं बच सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!