उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरलखनऊ

सदर कोतवाली पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अभिलेख, हवालात और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, हवालात, कार्यालय अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना में रखे मुकदमाती माल की स्थिति देखी और हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कार्यालय में संधारित रजिस्टरों और अभिलेखों का मिलान कर रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद थाना सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित मुकदमों, विवेचनाओं के निस्तारण, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। एसपी ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने और विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो और प्रत्येक कार्रवाई का विवरण सीसीटीएनएस पर समय से अपडेट किया जाए। पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, गश्त मजबूत करने और आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस की पहली छवि होता है, इसलिए यहां की कार्यशैली और व्यवस्था हर स्तर पर बेहतर होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!