उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊशिक्षासोनभद्र

एक बूंद पानी के लिए तरस रहे टिकुरिया के ग्रामीण, हर घर नल योजना से वंचित बस्ती

मुख्य मार्ग किनारे बसी आबादी में न पाइपलाइन बिछी, न हैंडपंप चालू; ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

करमा, सोनभद्र | वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी
विकास खंड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकुरिया में मुख्य मार्ग सोनभद्र-मीरजापुर स्थित करमा थाने के समीप एवं रैनबो किड्स स्कूल के पास बसी आबादी आज भी हर घर जल नल योजना के लाभ से वंचित है। बस्ती में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बस्ती में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। एक बार रीबोरिंग भी कराई गई, लेकिन उससे भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। मजबूरी में लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के उस पार से पानी लाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती से कुछ ही दूरी पर जल निगम की टंकी स्थित है और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति भी की जा रही है, लेकिन इस बस्ती को अब तक योजना से नहीं जोड़ा गया। शिकायत करने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वयं गड्ढा खोदकर पाइप डालने की बात कही जाती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के उस पार मदैनिया मोड़ तक पाइपलाइन बिछाकर कार्य बंद कर दिया गया, जबकि कई बार आग्रह के बावजूद उनकी बस्ती में पाइपलाइन नहीं डाली गई।
इस समस्या को लेकर ग्रामीण आशीष सिंह, विजय सिंह, रमेश पाल, राजेंद्र यादव, रामसूरत, मीना देवी, शारधा देवी, गीता देवी, सपना देवी, इंद्रावती देवी, बैजू पाल समेत अन्य लोगों ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है और शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!