उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपर्यावरणबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमौसम अपडेटराज्यलखनऊसोनभद्र

दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठी मांग

आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र,

आकाशीय बिजली से हो रही मौतों पर जताई चिंता

सोनभद्र | वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी
दुद्धी तहसील के पहाड़ी-पठारी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से लगातार हो रही मौतों को गंभीर मुद्दा बताते हुए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने बड़े पैमाने पर तड़ित चालक यंत्र लगाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने अपने पत्र में कहा कि बभनी क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत अत्यंत दुखद है। मृतकों में 9 वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल और 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार शामिल हैं। वहीं, कुछ दूरी पर मौजूद 12 वर्षीय बालक हर्ष पुत्र देवनारायण घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि दुद्धी तहसील का पहाड़ी-पठारी क्षेत्र हर वर्ष आकाशीय बिजली की घटनाओं से प्रभावित रहता है, जिससे कई ग्रामीणों की जान चली जाती है। इसके बावजूद अब तक क्षेत्र में सुरक्षा के लिए समुचित तड़ित चालक यंत्र नहीं लगाए गए हैं।
एआईपीएफ ने आरोप लगाया कि संगठन की ओर से पूर्व में भी कई बार उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।
पत्र में मांग की गई है कि दुद्धी तहसील के संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही चौना गांव के मृतक और घायल बच्चों के परिजनों को समुचित मुआवजा उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!