उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊशिक्षासीतापुरसोनभद्र

विधि एंजेलिना और पर्व चौधरी बने यूपी शतरंज चैंपियन

सीतापुर में आयोजित राज्य स्तरीय आयु वर्ग प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-19 गर्ल्स एवं अंडर-13 ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं का रोमांचक समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों को प्रभावित किया।
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलिना ने अंतिम चक्र में प्रयागराज की अनुप्रिया यादव से ड्रॉ खेलकर कुल 4.5 अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम किया। वहीं वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने लखनऊ की पर्णिका गुप्ता को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।


इस वर्ग में प्रयागराज की अनुप्रिया यादव और गाजियाबाद की खुशीका मित्तल ने समान 4-4 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर अनुप्रिया को तीसरा और खुशीका को चौथा स्थान मिला। लखनऊ की सान्वी अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहीं। शीर्ष चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई।
अंडर-13 ओपन वर्ग में मथुरा के पर्व चौधरी और प्रयागराज के शिवाय सिंह के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने 8-8 अंक प्राप्त किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर पर्व चौधरी विजेता घोषित किए गए, जबकि शिवाय सिंह उपविजेता रहे।
गाजियाबाद के विवान वरुण तीसरे, लखनऊ के प्रणव रस्तोगी चौथे और महाराजगंज के अयांश सिंह पांचवें स्थान पर रहे। इन तीनों खिलाड़ियों ने 6.5-6.5 अंक हासिल किए।
अंडर-13 ओपन वर्ग में पहले दो स्थान पर रहने वाले पर्व चौधरी और शिवाय सिंह अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजकों के अनुसार 8 मई 2026 से अंडर-11 गर्ल्स एवं अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के कई उभरते खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!