उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

भाजपा मंडल चंदिया में संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

कार्यसमिति विस्तार को लेकर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी | सब तक एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदिया अंतर्गत संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अनुशंसा तथा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह रघुवंशी की सहमति से मंडल कार्यसमिति विस्तार की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
मंडल संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से श्रीमती पुष्पलता तोमर को मंडल मंत्री, उमाशंकर वर्मा को सह कार्यालय मंत्री एवं नवीन कुशवाहा को संगठन विस्तार कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी कार्यकर्ता संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!