उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

अनियंत्रित बाइक माइल स्टोन से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल

बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, घायल युवक कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर

उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
सब तक एक्सप्रेस
उमरिया/पलझा। उमरिया जिले के पलझा क्षेत्र स्थित बरुहा नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP54 ZA 5497 पर सवार रघुवीर बर्मन (लगभग 25 वर्ष), पिता रमेश बर्मन एवं रामपाल सिंह (29 वर्ष), पिता शोभा सिंह निवासी पलझा कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बरुहा नाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर माइल स्टोन से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुवीर बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल सिंह की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बरही से कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!