होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली: होटल मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित NCHM JEE 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। National Testing Agency ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन स्कोरकार्ड जारी किया है।
जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पहले वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Candidate Activity सेक्शन में उपलब्ध “Score Card for NCHM JEE 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस वर्ष परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में कुल 8,503 उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



