उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधि प्रकोष्ठ का किया बड़ा विस्तार, 19 ज़िलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ (सब तक एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मज़बूती देने की दिशा में विधि प्रकोष्ठ का व्यापक विस्तार करते हुए प्रदेश के 19 ज़िलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति तथा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव की घोषणा के साथ मंगलवार को लिया गया।

जनहित के मामलों में न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम
इस मौके पर एड. प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायिक स्तर पर आम जनता की समस्याओं का समाधान और संगठन की मजबूती ही इस नियुक्ति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ जनहित में न्याय और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

नवनियुक्त विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों की सूची:

  • एड. शम्भू कश्यप – कुशीनगर
  • एड. निखिल गुप्ता – अम्बेडकरनगर
  • एड. संजय करवरिया – चित्रकूट
  • एड. अक्षय श्रीवास्तव – जालौन
  • एड. प्रमोद कुमार – आगरा
  • एड. अमित गर्ग – फिरोजाबाद
  • एड. गजेन्द्र सिंह – इटावा
  • एड. प्रवेश कुमार – रामपुर
  • एड. जीतेन्द्र सिंह शाक्य – फर्रुखाबाद
  • एड. हरिओम पाल – बदायूं
  • एड. ब्रह्मपाल सिंह राणा – अमरोहा
  • एड. सत्य प्रकाश मौर्या – अयोध्या
  • एड. मनीष जायसवाल – लखनऊ
  • एड. सुधीर कुमार शर्मा – कानपुर
  • एड. योगेन्द्र सिंह सेंगर – उन्नाव
  • एड. आफताब अहमद – लखीमपुर खीरी
  • एड. मनोज कुमार सोनकर – मिर्जापुर
  • एड. अनिल धर बेन – जौनपुर
  • एड. सुमित कुमार देशबंधु – गाज़ियाबाद

जनता की न्यायिक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे: नवनियुक्त अध्यक्ष
सभी नवनियुक्त अधिवक्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और मूल्यों के अनुरूप जनहित की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और न्याय जैसे मुद्दों पर पार्टी हमेशा से आमजन के साथ रही है, और आगे भी यही रास्ता अपनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन और शुभकामनाएं
एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने सभी जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनसे अपेक्षा है कि वे निष्ठा, समर्पण और ज़मीनी संघर्ष के साथ पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर मुद्दे पर न्याय और सशक्त जनसंपर्क सुनिश्चित करने का लक्ष्य निहित है।

रिपोर्ट: सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button