उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

फतेहपुर में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, शंकराचार्य ने सौंपा गौरक्षा अभियान का दायित्व

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर जनपद में बुधवार को सनातन धर्म के सर्वोच्च मार्गदर्शक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पावन ‘गविष्ठ यात्रा’ (गो रक्षा यात्रा) का भव्य आगमन हुआ। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुजानपुर में यात्रा के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जय गोमाता और सनातन धर्म के जयघोष से गूंज उठा।
ग्राम प्रधान एवं स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की महिलाओं ने शंकराचार्य महाराज का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा हेमलता पटेल ने सपरिवार भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुजानपुर बारातशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान शंकराचार्य महाराज ने हेमलता पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें क्षेत्र में गौरक्षा मिशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें गौधाम निर्माण, गौरक्षा संदेश और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व दिया गया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गोमाता की रक्षा और संरक्षण प्रत्येक सनातनी का परम कर्तव्य है। उनके आह्वान पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने गौरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अनुशासित एवं सफल संचालन के लिए संतों एवं क्षेत्रवासियों ने हेमलता पटेल की विशेष सराहना की। शंकराचार्य महाराज ने भी जनहित कार्यों के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी और नाश्ते की प्रसाद स्वरूप व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में गविष्ठ यात्रा जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, सत्यम, सुमन, रानी, मधु, शनी, संयोगिता, पिंकी, रेखा, सुधा, राजरानी, दाताराम, शिवम, मुकुल, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुजानपुर में प्रवास के बाद गविष्ठ यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। इससे पहले मुतौर ग्राम और बहुआ में भी यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा गाजीपुर, जागेश्वर, असोथर होते हुए खागा और हुसैनगंज क्षेत्रों की ओर बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाराज जी का स्वागत किया। दो दिवसीय प्रवास के दौरान यह यात्रा जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!