उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

छोटी बहन के सामने युवक से की गई थी मारपीट, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य | सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी घटनाओं से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपनी छोटी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्क घूमने आया था। इसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने उसे घेर लिया और छोटी बहन के सामने ही उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने और लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!