उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलखनऊ

उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, शशि प्रकाश गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट: सब तक एक्सप्रेस ब्यूरो

लखनऊ, 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह अब राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनके पास विकास, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का लंबा अनुभव है।

मुख्य सचिव पद की ज़िम्मेदारी मिलते ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में विकास कार्यों और सुशासन को और अधिक गति मिलेगी। सरकार ने उनके नेतृत्व में शासन प्रशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में भरोसा जताया है।

शशि प्रकाश गोयल की नियुक्ति से यह भी संकेत मिला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक दक्षता और तेज़ निर्णय क्षमता वाले अधिकारियों को आगे लाकर प्रदेश को विकास की नई दिशा देना चाहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!