उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र में अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण की मांग, मंत्री संजीव कुमार गोंड ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

चोपन-सिंगरौली रेल लाइन के दोहरीकरण के बाद बढ़ी समस्या, कई स्थानों पर जाम और आवागमन में हो रही परेशानी

सोनभद्र। रिपोर्ट : क्षितिश चतुर्वेदी
जनपद सोनभद्र में चोपन-सिंगरौली रेल लाइन के दोहरीकरण के बाद विभिन्न स्थानों पर अंडरपास और ओवरब्रिज के अभाव से आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने रेल एवं तकनीकी योजना मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेजकर आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
पत्र में मंत्री ने बताया कि कई स्थानों पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज न होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रेलवे फाटक बंद रहने से घंटों तक जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
मंत्री संजीव कुमार गोंड ने जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न स्थानों पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज निर्माण कराने का अनुरोध किया है—
विकास खंड चोपन की ग्राम पंचायत पनारी में फफरा कुंड कड़िया के पास।
ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में डाला ओबरा मार्ग पर।
बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के गड़ईडीह-चोपन मार्ग पर।
नगर पंचायत चोपन के चोपन गांव से चोपन नगर मार्ग पर।
राबर्ट्सगंज नगर से पन्नूगंज मार्ग पर।
मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि इन स्थानों पर अंडरपास एवं ओवरब्रिज का निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!